Wednesday, November 12, 2025
spot_img
HomeNews"विषमुक्त खेती – किसान समृद्धि की नई राह" की धरा पर ADDSHOP...

“विषमुक्त खेती – किसान समृद्धि की नई राह” की धरा पर ADDSHOP के बढ़ते कदम !

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), भारत में विष मुक्त खेती यानि की बिना रसायन खेती का संकल्प बेहद जोरो शोरो से चल रहा है। रसायनयुक्त खेती होने के कारण अनाज, फल और सब्जिया फायदा पहुंचाने की जगह केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी घातक असर डाल रही है, इससे बचने के लिए रसायन से भरपूर खेती से मुक्ति पाना बेहद जरुरी है।  

 ऐसी ही नेक सोच को लेकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ऐडशॉप और टीम संकल्प ने एक सेमिनार का आयोजन किया। ये आयोजन बेहद सफल और हॉउसफुल रहा। इस आयोजन में टीम संकल्प के फाउंडर और ऐडशॉप के नेशनल प्रोमोटर श्री दीपक कुमार सिंह चीफ गेस्ट के तौर पर सम्मलित हुए।  

 उन्होंने सभी डिस्ट्रीब्यूटर को ‘कैसे मानवता के साथ काम कर एक विशालकाय नेटवर्क खड़ा किया जाये’ इसके गुर भी सिखाए। इसके साथ श्री दीपक कुमार ने ऑरगैनिक खेती करने के लिए महत्वपूर्ण चीज़ो पर विस्तार से चर्चा भी की और इसके महत्व को भी समझाया। 

विषमुक्त खेती और समृद्ध किसान का नारा देते हुए उन्होंने मिट्टी में ऑर्गेनिक तरीके से खेती करने के महत्व को समझाया और उससे किसान कैसे मुनाफा कमा सकता है ऐसे गंभीर मुद्दों पर भी प्रकाश डाला।

 श्री प्रदीप दुबे जी द्वारा होस्ट किये गए इस सेमीनार में देहरादून उत्तराखंड की संकल्प टीम की कोर ग्रुप लीडर श्रीमति आंचल गर्ग भी सम्मलित हुई। 

उन्होंने आज के समय में विषैले हो चुके भोजन और बिगड़ते हुए लाइफस्टाइल से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए ,आयुर्वेद कैसे हमारे शरीर को रोगमुक्त बनाने में मदद कर सकता है इस बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। 

इसके साथ ही श्रीमती आंचल गर्ग ने आयुर्वेद के माध्यम से कैसे बॉडी को डेटॉक्स करे इस विषय पर भी संजीदगी से बात की। उन्होंने बताया कि क्यों हमारे शरीर को समय-समय पर डेटॉक्स होने की जरुरत है और कैसे शरीर में विषैले तत्व एकत्रित हो जाते है। 

श्रीमती आंचल गर्ग ने बताया कि शरीर में विषाक्त तत्व एकतत्रित होने से शरीर सही तरीके से काम करना बंद कर देता है, जिन्हे अगर समय-समय पर डेटॉक्स न किया जाये तो वो बेहद घातक हो सकते है।

आयोजन बेहद सफल रहा और आयोजक श्री दीपक कुमार ने समाज और प्रकृति के हित में होने वाले ऐसे आयोजन करते रहने का वादा भी किया।

इस सेमीनार के माध्यम से ADDSHOP और टीम संकल्प ने साबित किया कि उनका मकसद केवल कंपनी के उत्पाद और उसकी तरक़्क़ी तक ही सीमित नहीं है बल्कि समाज को विषैले वातावरण और विषैले भोजन से मुक्ति दिलाकर आयुर्वेद को बढ़ावा देना है, जिससे समाज का कल्याण हो सके। 

समाज कल्याण और प्रकृति सुरक्षा की ऐसी सोच ADDSHOP और टीम संकल्प को हर अंदाज में अलग और महत्वपूर्ण बनाती है। 

For More news and latest podcast follow us on youtube-https://www.youtube.com/@directsellingnow

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments