spot_img

HomeNewsडिप्टी CM श्री ब्रजेश पाठक ने की डायरेक्ट सेलिंग कंपनी की सराहना

डिप्टी CM श्री ब्रजेश पाठक ने की डायरेक्ट सेलिंग कंपनी की सराहना

एप्लॉम्ब हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के नए कॉर्पोरेट ऑफिस का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एप्लॉम्ब हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के नए कॉर्पोरेट ऑफिस का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के माननीय डिप्टी CM श्री ब्रजेश पाठक जी और कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर  श्री पुष्कर मिश्रा जी की माताजी श्रीमती मीरा मिश्रा जी के हाथो हुआ।

कार्यक्रम में शामिल डिप्टी CM श्री ब्रजेश पाठक जी ने कंपनी के उत्पादों की सराहना करते हुए कंपनी द्वारा रोजगार के असीमित साधन उपलब्ध करवाकर देश को स्वस्थ और समृद्ध बनाने के उदेश्य की प्रशंसा की।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री पुष्कर मिश्रा जी व उनकी धर्मपत्नी ने सभी उत्पादों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी आयुर्वेदिक उत्पादों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य देने की इच्छा रखती है। कार्यक्रम में देश के अलग अलग कोने से आये कंपनी के टीम मेंबर भी बेहद उत्साहित दिखे सभी ने कंपनी के साथ अपने अनुभवों को साँझा कर कंपनी की तारीफ की। 

बताते चले साल 2008 में एप्लॉम्ब हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना हुई और आज  एप्लॉम्ब  देश के कई राज्यों में फ़ैल गयी है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments