Oral Health Day 2024: WHO की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की लगभग आधी आबादी यानी करीब 45% लोग (3.5 बिलियन लोग) दांतों/मुंह की बीमारियों से पीड़ित हैं। इतना ही नहीं, दुनियाभर में पिछले 30 सालों में मौखिक रोगों (oral diseases) के मामले 1 अरब बढ़ गए हैं। और अगर भारत की बात करें, तो देश में 95% से ज्यादा वयस्कों को दंत क्षय है, और 50% से ज्यादा व्यस्क पेरियोडोंटल रोग के साथ जी रहे हैं।
Oral Health Day 2024:
ओरल हेल्थ के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक टिप्स:
ऑयल पुलिंग: इसका मतलब तेल से कुल्ला करना है। ऐसा करने से दांतों पर जमा गंदगी की परत साफ हो जाती है। इससे प्लाक को कम करने, कैविटी को रोकने, सांसों को तरोताजा और सफेद करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप तिल या नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। 15 से 20 मिनट ऑयल पुलिंग करें।
आयुर्वेदिक टूथपेस्ट का इस्तेमाल: नीम, लौंग, इलायची और पुदीना जैसे प्राकृतिक अवयवों से तैयार आयुर्वेदिक टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। ये जड़ी-बूटियां सांसों को ताज़ा करने के साथ-साथ मसूड़ों की बीमारी, प्लाक और सांसों की दुर्गंध से निपटने में मदद करता है।
नीम की दातुन: नीम में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। नीम के एंटीसेप्टिक गुण दांत और मसूड़ों के रोग, जैसे कि मसूड़े की सूजन और यहां तक कि पायरिया से लड़ने में भी मदद करते हैं। इसकी दातुन करने से हमारे मुंह में एंटी-बैक्टीरियल यौगिक रिलीज होते हैं, जो मुंह के कीटाणुओं को खत्म करते हैं। नीम मुंह की बदबू को कम करने, दांतों को चमकदार और स्वस्थ बनाने में मददगार है।
जीभ की सफाई: जीभ पर जमे बैक्टीरिया और टॉक्सिन मुंह की बदबू का कारण हैं। अगर मुंह की बदबू से निजात चाहिए, तो जीभ को साफ रखें। इसके लिए आप टंग स्क्रैपर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दांत में दर्द या मसूड़ों की सूजन के लिए अपनाएं ये नुस्खे:
- काली मिर्च का पाउडर और लौंग का तेल दांत पर लगाएं।
- चुटकी भर नमक के साथ सरसों का तेल मालिश करने से भी दर्द कम करने में मदद मिलती है।
- नींबू का रस भी दर्द में कारगर है।
- कैलेंडुला (कैलेंडुला आफिसिनालिस), सेग (सैल्विया आफिसिनालिस), माइर (काम्मीफोरा माइरा), बासिल, मारजोरम और असाफोएटिडा का माउथ वॉश दर्द में इफेक्टिव है।
- बर्फ के टुकड़े से सेंकने से भी दर्द में राहत मिलती है।
हमेशा खूब पानी पिएं। क्योंकि इससे लार के उत्पादन में सहायता मिलती है, जो प्राकृतिक तरीके से मुंह को साफ रखती है।