Wednesday, April 16, 2025
spot_img
HomeNewsJai Parivartan India ने महिलाओं को सशक्त बनाने की नई मिसाल पेश...

Jai Parivartan India ने महिलाओं को सशक्त बनाने की नई मिसाल पेश की

Network Marketing Breaking News: वडोदरा, गुजरात में 8 मार्च महिला दिवस के अवसर पर जय परिवर्तन इंडिया द्वारा एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को सम्मानित करना था जिन्होंने प्रतिमाह 1 लाख से अधिक की आय अर्जित कर अपनी आर्थिक स्वतंत्रता को सिद्ध किया है। ‘लखपति दीदी’ प्रोग्राम के तहत इन महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, ‘लॉयल्टी अचीवर्स’ को भी इस मंच पर विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।

महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता देने की पहल

इस कार्यक्रम की शुरुआत Jai Parivartan India के CMD Mr. Sandeep Sharma द्वारा की गई। उन्होंने अपने उद्घाटन संबोधन में महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर जोर दिया और बताया कि कंपनी कैसे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल महिलाओं के आर्थिक उत्थान में सहायक है बल्कि समाज में उनकी भूमिका को भी और मजबूत बनाती है।

अंकुर माथुर द्वारा हेल्थ प्रोडक्ट्स की विशेषज्ञ ट्रेनिंग

कार्यक्रम में जयपुर से Chief Guest के रूप में Mr. Ankur Mathur उपस्थित रहे। उन्होंने Health Products की ट्रेनिंग प्रदान की और महिलाओं को इन उत्पादों के महत्व तथा उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उनकी इस ट्रेनिंग से उपस्थित महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक होने का अवसर मिला, साथ ही वे इन उत्पादों के माध्यम से अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित हुईं।

महिलाओं की सफलता की प्रेरणादायक कहानियां

Jai Parvartanri India के इस आयोजन में हजारों महिलाओं ने भाग लिया। मंच पर उन महिलाओं की कहानियां भी साझा की गईं जिन्होंने इस संगठन के माध्यम से अपनी आय को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाया और अपने परिवारों को आर्थिक स्थिरता प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान कई सफल महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि जय परिवर्तन इंडिया के साथ जुड़ने के बाद उनके जीवन में किस प्रकार सकारात्मक बदलाव आया। कुछ महिलाओं ने यह भी कहा कि पहले वे आर्थिक रूप से अपने परिवार पर निर्भर थीं, लेकिन अब वे आत्मनिर्भर हो गई हैं और अपने परिवार के लिए एक मजबूत सहारा बनी हैं।

इस कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण के साथ-साथ महिलाओं के लिए प्रेरणादायक सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें विशेषज्ञों ने उन्हें वित्तीय प्रबंधन, व्यापारिक रणनीतियों और आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में बताया।

Jai Parvartanri India द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। इसने न केवल भाग लेने वाली महिलाओं को प्रेरित किया, बल्कि अन्य महिलाओं को भी यह संदेश दिया कि वे भी अपने जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।

 

Network Marketing Breaking News

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments