कृषि में उत्पादकता और मिट्टी की गुणवत्ता को बनाए रखने की दिशा में, आधुनिक जैविक समाधानों की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए, BM Wellness द्वारा विकसित किया गया “BM Soil Power Gold” किसानों के लिए एक क्रांतिकारी उत्पाद के रूप में सामने आया है।
साल 2025 के लिए “Agriculture Product of the Year 2025 ” का खिताब इसी उत्पाद को मिला, जो कंपनी की नवाचार-प्रधान सोच और किसान केंद्रित दृष्टिकोण का परिणाम है।
BM Wellness के प्रतिनिधि के रूप में मंच पर उपस्थित श्री इंदरपाल सिंह जी और श्री महेन्द्र सिंह जी ने इस उपलब्धि को किसानों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और निरंतर अनुसंधान का परिणाम बताया। उन्होंने बताया कि BM Soil Power Gold न केवल मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाता है, बल्कि फसल की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में भी उल्लेखनीय सुधार करता है।
कंपनी का उद्देश्य कृषि के क्षेत्र में टिकाऊ और जैविक समाधानों को बढ़ावा देना है, जिससे भारत का किसान आत्मनिर्भर और आधुनिक विज्ञान से जुड़ा हुआ बन सके।
For More Direct Selling News Watch ‘Direct Selling Now’
https://www.facebook.com/reel/664421349921250