Network Marketing Latest News: डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में, Dhanwantari Distributors Pvt. Ltd. को Federation of Direct Selling Association (FDSA) की सदस्यता प्राप्त हुई है। यह सदस्यता उन कंपनियों को दी जाती है, जो डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में नैतिकता, पारदर्शिता और उच्चतम मानकों का पालन करती हैं। (Visit FDSA website for complete list of Member Companies.)
FDSA का परिचय
FDSA भारत में डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों के लिए एक स्व-नियामक संस्था है। यह न केवल उद्योग के संचालन में सुधार सुनिश्चित करती है, बल्कि सरकार के साथ नीतिगत मामलों, अनएथिकल प्रैक्टिस को रोकने के लिए जांच एजेंसियों और law enforcement authorities के साथ भी काम करती है। FDSA की सदस्यता प्राप्त करने के लिए कंपनियों को सख्त मानदंडों को पूरा करना पड़ता है। यह सदस्यता उद्योग में उनकी विश्वसनीयता और नैतिकता को दर्शाती है।
Dhanwantari Distributors Pvt. Ltd. का सफर
Dhanwantari Distributors Pvt. Ltd. की स्थापना 2008 में हुई थी। कंपनी पिछले 15 से ज्यादा वर्षों से उच्च गुणवत्ता वाले आयुर्वेदिक और FMCG उत्पादों की पेशकश कर रही है। कंपनी के MD Mr. Prakash Khalate और MD Mr. Shashikant Gulumkar ने Dr. Ramesh Patil (M.D. Medicine) के साथ मिलकर इस कंपनी को एक मजबूत संगठन में तब्दील किया। कंपनी का उद्देश्य “Healthy India” मिशन को आगे बढ़ाना है, जिसमें हर्बो-न्यूट्रिशनल उत्पादों के साथ-साथ ऑर्गेनिक एग्रीकल्चरल और ऑर्गेनिक एनिमल हेल्थ उत्पादों की पेशकश शामिल है।
इस उपलब्धि पर कंपनी के संस्थापकों ने अपने सदस्यों के प्रयासों और मेहनत की सराहना की और कहा, “यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। FDSA की सदस्यता से हमें अपने मिशन को आगे बढ़ाने में और प्रोत्साहन मिलेगा। हम अपने ग्राहकों को और बेहतर सेवाएं और उत्पाद देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
FDSA सदस्यता का महत्व
FDSA की सदस्यता मिलना Dhanwantari के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सदस्यता कंपनी की नैतिकता, पारदर्शिता और उपभोक्ताओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इससे न केवल कंपनी की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, बल्कि यह उद्योग में इसकी स्थिति को भी मजबूत करेगी। Dhanwantari Distributors Pvt. Ltd. की यह उपलब्धि न केवल कंपनी के लिए, बल्कि डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के लिए भी प्रेरणादायक है!