इंडियन डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशन को वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ़ डायरेक्ट सेलिंग एसोसिएशन ने एक बार फिर प्लैटिनम रैंकिंग से सम्मानित किया गया है। पिछले दो वर्षो से IDSA को यह सम्मान मिल रहा है और इस तीसरे वर्ष भी IDSA प्लैटिनम रैंकिंग अपने नाम दर्ज करवाने में सफल रहा। चलिए अब आपको बताते है कि आखिर प्लैटिनम रैंकिंग है क्या ? प्लैटिनम रैंकिंग एक सर्वोच्च सालाना रैंकिंग है जो डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में अच्छे काम करने के लिए दिया जाता है। इसे वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ़ डायरेक्ट सेलिंग के द्वारा किसी योग्य मेंबर को दिया जाता है।
IDSA को लगातार तीसरी बार मिली ‘प्लैटिनम रैंकिंग’
यह भारतीय डायरेक्ट सेलिंग उद्योग के लिए बेहद ख़ुशी और गर्व की बात है कि उसकी एक एसोसिएशन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला। इस सम्मान के मिलने की ख़ुशी में IDSA ने समस्त भारतीय डायरेक्ट सेलर्स का धन्यवाद किया है।


